Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर में सामूहिक हरितालिका तीज व्रत का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में बीते 9 सितंबर की संध्या हरतालिका तीज व्रत धूमधाम से मनाया गया। यहां आसपास के गायत्री कॉलोनी, गंगोत्री कॉलोनी एवं बोरिया बस्ती से कुल 32 सुहागीन महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया।

हिंदी पंचांग के अनुसार तीज व्रत हर साल भादो के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस तिथि को महिलाएं निर्जला व्रत रख कर भगवान शिव एवं देवी पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। साथ हीं पति के दीर्घायु की कामना करतीं हैं।

इस व्रत को कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है। इस अवसर पर मुख्य पुजारी द्वारा शिव-पार्वती के जीवन रहस्य के बारे में सुहागिनों को जानकारी दिया जाता है।

गायत्री ज्ञान मंदिर में तीज व्रत के अवसर पर चन्द्र भूषण प्रसाद ने पुरोहित की भूमिका निभाते हुए पूजा सम्पन्न कराई। श्रद्धालुओं में वंदना सिन्हा, पुष्पा सिंह, अनिता चौधरी, पुष्पा वर्णवाल, गुड़िया देवी, रीना सिन्हा, शारदा देवी, किरण सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *