Advertisement

उद्धघाटन और शिलान्यास मे व्यस्त हैं नप जनप्रतिनिधि औऱ अधिकारी

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। एक ओर जहां बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लगा है वहीं नप अधिकारी व् जनप्रतिनिधि इन दिनों उद्धघाटन और शिलान्यास में व्यस्त हैं।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के हद में करगली बाजार, न्यू भागलपुर स्कूल फुसरो, सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय के समीप, सुभाषनगर, सेंट्रल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, कल्याणी मोदी घौड़ा, कारीपानी आदि जगहों में कूड़ा का अंबार लगा है।

करगली बाजार में नगर परिषद से बना सड़क है, जो कचरे की वजह से पता नही चल पा रहा है। राहगीर सड़क से नीचे उतर कर जाने को मजबूर है। यह रास्ता द्वारिका सेठ के गद्दी, सुंदर वस्त्रालय इत्यादि दुकान की तरफ जाता है। राहगीर दूसरे रास्ते से जाने को मजबूर है।

ज्ञात हो कि नप के तरफ से सफाई को लेकर कई दावे किए जाते है, परंतु वास्तविकता कुछ और ही बयां कर रही है। नगर परिषद में चालक सहित कुल 119 सफाईकर्मी की व्यवस्था है। परंतु इन सब से बेफिक्र नगर परिषद के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उद्घाटन और शिलान्यास करने में व्यस्त है। यह आलम पूरे नगर क्षेत्र की है। हर तरफ कूड़े का अंबार लगा है।

शास्त्रीनगर फुसरो के मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय है। राहगीर व् रहिवासियों को अब पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। हल्की बारिश में लोगों के दुकानों औऱ घरों में पानी घुस जाता है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर फुसरो नप के रहिवासी समस्याग्रस्त हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *