लाठी चार्ज के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओ ने सीएम का पुतला फुंका

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आजसू (Ajsu) कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में 9 सितंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जैनामोड़ मुख्य चौक पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के जरीडीह प्रखंड पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र महतो ने किया।

पुतला दहन कार्यक्रम आजसू कार्यालय से शुरू होकर जैना मोड़ चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का सरकार निरंकुश हो गया है।

अपने आरक्षण की मांग को लेकर ‌‌‌विधानसभा तक जाने वाले आजसू पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ‌‌‌पर‌ लाठीचार्ज किया जाना निऱंकुशता का प्रतिक है। ऐसी सरकार को एक पल भी गद्दी पर नहीं रहना चाहिए।

पुतला दहन के अवसर पर डॉक्टर बी  एन महतो, अमर लाल महतो, बासुदेव लहेरी, मिलन महतो, रंजीत बरनबाल, मनोज कुमार कापरी, प्रेम मिश्रा, हरदयाल महतो, बिनोद कुमार महतो कश्यप, ओम प्रकाश महतो, संजय दास, राजाराम साल, सुबोध कुमार महतो, बिनोद रजवार आदि उपस्थित थे।

 160 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *