Advertisement

रानी पोखर के कुम्हार टोला में माँ शारदा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्धघाटन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर (Bokaro Mahanagar) द्वारा 8 सितंबर को जिले के रानी पोखर ग्राम के हद में कुम्हार टोला में माँ शारदा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्धघाटन सेवा भारती सचिव राम वचन सिंह, आदि।

स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिव शंकर प्रसाद प्रमुख, निरीक्षिका शुभावती देवी एवं रेखा देवी, मीना देवी स्वावलंबन प्रमुख द्वारा मंगलमय वातावरण में दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर आगन्तुक महिला शिक्षार्थियों द्वारा ब्रह्म नाद, गायत्री मंत्र एवं सेवा गीत प्रस्तुत किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए सेवा भारती सचिव राम वचन सिंह ने बताया कि सेवा भारती, बोकारो महानगर द्वारा संचालित गतिविधियों में 16 बाल संस्कार केन्द्र, 107 वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह) एवं 3 सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र चलाया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के स्लम एरिया में महिलाएँ आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी हों तथा परिवार चलाने में सहयोगी बने, इसके लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की शुरुआत रानी पोखर में की गई है। मौके पर स्थानीय रहिवासी नमिता देवी को इस सिलाई केन्द्र की प्रशिक्षिका घोषणा किया गया।

स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी ने कहा कि सेवा भारती समाज के असहाय, निर्धन एवं वंचित परिवारों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिव शंकर प्रसाद ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि “नर सेवा हीं नारायण सेवा” है। अतः सेवा भारती द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को गति देने के लिए तन – मन – धन से सहयोग करने के लिए समाज को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभावती देवी, रेखा देवी, रानी कुमारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन शुभावती देवी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति कल्याण मंत्र से किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *