Advertisement

दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है सूखी शीशम का पेड़ 

राहगीरों व् रहिवासियों में व्याप्त है भय का माहौल

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district के हद में जरीडीह अंचल अन्तर्गत बाराडीह प़ंचायत के बहादुरपुर बाजारटांड़ में वर्षो पुराना शीशम का दो बड़ा ‌‌‌‌‌‌‌‌पेड़‌ सूख गये हैं।

सूखे शीशम के पेड़ से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकता है। जिसके कारण बाजार के रहिवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

रहिवासियों द्वारा इस संबंध में जरीडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन (Ujjawal Kumar Soren), अंचलाधिकारी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌नरेश कुमार रजक को भी जानकारी दिया गया था। लेकिन जानकारी के बाद भी समाचार लिखे जाने तक उक्त सूखे हुए पेड़ को काटने‌ के प्रति कानूनी पहल नहीं किया गया है।

उक्त सूखी शीशम का पेड़ बाजार टांड़ में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌रहिवासियों और जानवरों को भी क्षति पहुंचा सकता है। उक्त स्थल पर साप्ताहिक भीड़-भाड़  रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एन एच 23 मुख्य सड़क, बिजली का 11 हजार वोल्टेज करंट तार  झुल रहा है। सघन आबादी के बीच यहां करीब दर्जनों दुकाने है।

सूखी शीशम के पेड़ के गिरने से भारी क्षति हो सकता है। स्थानीय रहिवासियों तथा राहगीरों ने उक्त सड़क किनारे लगी बड़ा ‌पेड़‌ को शीघ्र काटे जाने की मांग की है। रहिवासियों के अनुसार मामले में सरकारी पहल नहीं किये जाने पर आंदोलन करते हुए एन एच 23 मुख्य सड़क को कभी भी जाम किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *