Advertisement

विवादों में रहे नप फुसरो के 13 साल बाद भी नहीं हो पाया विकास

नगरवासी मूलभूत सुविधा बिजली औऱ पानी को लेकर परेशान

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नगर परिषद फुसरो के बने 13 साल से भी ज्यादा हो गया है। इस पूरे कार्यकाल में नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद और अधिकारियों के बीच जहां एक ओर विवाद होते रहे। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच शहर का विकास जिस गति से होना था, वह नहीं हो पाया। काम स्वीकृत हुए, वे भी नहीं हो पाए।

जानकारी के अनुसार फुसरो शहर की जनता को जहां एक ओर यातायात के जाम से निजात नहीं मिल पाई। वहीं शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास भी धरे रह गए। कुछ पार्षदों ने माना कि हम लोगों की आपसी लड़ाई की वजह से नगर पालिका से भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ता गया।

अधिकारी और कुछ जनप्रतिनिधि मालामाल हो गए। अभी तक नप वासियों को शुद्ध पेयजल भी नहीं पिला सकी हैं। अनियमित बिजली आपूर्ति से सभी नप के तमाम रहिवासी परेशान हैं।

जगह -जगह पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। अधिकांश नालियां जाम है। करोड़ों रूपये की लागत से बने दर्जनभर शौचालय पानी के अभाव में बेकार पड़े हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *