एमओआइसी डाटा प्रबंधकों को दिया जरूरी दिशा निर्देश
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित सभागार में 8 सितंबर को बोकारो जिला उपायुक्त (Bokaro district Deputy Commissioner) कुलदीप चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की। बैठक में 15 वें वित्त आयोग के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को लेकर प्रतिनियुक्त रिसोर्स पर्सन ने विस्तृत जानकारी दी।
कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सबसे पहले अगले चार वर्षों तक की जाने वाले कार्यों की रूप रेखा तैयार करनी है। जिसमें जिला एक्शन प्लान (डीएपी) बनाना है।
इसमें सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारियों (एमओआइसी) एवं जिला स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध करानी है, जिसका समेकित रिपोर्ट तैयार होगा। जिसका डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनेगा।

बैठक में उपायुक्त चौधरी ने कहा कि 15 वें वित्त के तहत स्वास्थ्य सेक्टर में विशेष फोकस है। विभाग इसको लेकर अत्यंत गंभीर है। इसलिए जिस कार्य को लेकर जो डेटलाइन निर्धारित किया गया है, उसका अनुपालन सभी संबंधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक एक्शन प्लान तैयार किया जाना है, इसके लिए एक रिसोर्स पर्सन भी जिला को प्राप्त हुआ है। पांच-छह पैमानों पर कार्य किया जाना है। इसमें कई कार्य पूर्व से भी संचालित है।
उन्होंने बताया कि बैठक में जो प्रपत्र आप सबों को उपलब्ध कराया गया है, उसमें जानकारी स्पष्ट और सही-सही अंकित करें। ताकि डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान निर्माण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो। इसके तहत जिले में हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर (एच डब्ल्यू सी) को क्रियान्वित करना है।
उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का अपना भवन निर्माण, इन केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड किया जाएगा। बीपीएचयू की स्थापना आदि होगी। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा जरूरी है।
उपलब्ध कराएं गए प्रपत्र में वही जानकारी अंकित करनी है। बैठक में सिविल सर्जन डा. जितेंद्र कुमार सिंह, डा. एन पी सिंह, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला डाटा प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड डाटा प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply