Advertisement

भाजपा महिला प्रखंड अध्यक्ष बनी मीना देवी प्रजापति

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड भाजपा महिला मोर्चा (Jaridih block bhajapa mahila morcha) के प्रखंड अध्यक्ष का चयन कर लिया गया। जरीडीह प्रखंड की गांगजोरी निवासी मिना देवी प्रजापति को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है।
प्रखंड अध्यक्ष बनने पर मीना देवी प्रजापति ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करुंगी। महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासित परिवार है। उन्होंने नयी जिम्मेवारी मिलने पर जिला नेतृत्व सहित पूरे संगठन का आभार व्यक्त किया।
वहीं जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बलराम कुमार रवानी ने प्रजापति को महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनने पर प्रसन्न व्यक्त करते हुए कहा कि इनके अगुवाई में महिला संगठन मजबूत होगा। मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता वासुदेव कुमार मिश्रा, जिला मंत्री सुभाष चंद्र महतो, सुनील कुमार मंडल, जगतपति सिंह, मेघनाथ गोसाई, विक्रम गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *