Advertisement

अभिनेता निर्मल निरंजन अभिनीत टेलीफिल्म दीवाना मैं दीवाना का मुहूर्त

युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। फिल्मी दुनिया के नवोदित अभिनेता निर्मल निरंजन (Actor Nirmal Niranjan) अभिनीत हिंदी टेलीफिल्म दीवाना मैं दीवाना का बीते दिनों शुभ मुहूर्त सफलता पूर्वक किया गया। अभिराज फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित निर्मल निरंजन की यह तीसरी टेलीफिल्म हैं। इन्होंने एक भोजपुरी फ़िल्म में भी अभिनय किया हैं। जिसका ट्रैलर बहुत जल्द रिलीज होने को हैं।
इस टेलीफिल्म का शुभ मुहूर्त बिहार राज्य (Bihar State) के मोतिहारी के नगदाहाँ सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष समाजसेवी मुन्ना गिरी के द्वारा किया गया। टेलीफिल्म को लेकर अभिनेता निर्मल निरंजन ने बताया कि यह एक प्रेम कहानी पर आधारित टेलीफिल्म हैं।
जो लोकप्रिय ओटीटी के द्वारा रिलीज की जाएगी। इससे पूर्व इन्होंने सच्चा दिल, दीदी द रियल स्टोरी टेलीफिल्म की हैं। अभिनेता निरंजन एक भोजपुरी फ़िल्म प्यार करना मना हैं कर चुकें हैं। आनेवाले समय में इनकी कई भोजपुरी फिल्में भी हैं। जिसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। यह टेलीफिल्म बिहार के विभिन्न जिलों में शूट की जाएगी और बहुत जल्द रिलीज भी होगी।
इस टेलीफिल्म के मुख्य कलाकार निर्मल निरंजन, काजल गुप्ता, रंजन तिवारी, विकास सिंह, रंजन सिंह, ललित भोजपुरिया व अन्य हैं। जिसका अभिनय दर्शकों को भरपूर मनोरंजित करेगी। टेलीफिल्म के निर्माता रंजन कुमार तिवारी, विकास सिंह, निर्देशक रजनीश रंजन सिंह, लेखक रंजन तिवारी, डीओपी अमिताभ चंद्रा व प्राचरक कुमार युडी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *