आजसू ने चलाया सदस्यता अभियान

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। आजसू पार्टी (Ajsu Party) द्वारा पुरे झारखंड राज्य (Jharkhand state) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं केंद्रीय समिति के निर्देश पर आजसू द्वारा जगह जगह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं केंद्रीय समिति द्वारा पूरे राज्य में 21 फरवरी से सदस्यता अभियान का शुरुआत किया गया। अभियान का शुभारंभ झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां छिन्नमस्तिके के प्रांगण में गोमियां प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई। इसे लेकर पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा की निगरानी में गोमियां प्रखंड के सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें गोमियां प्रखंड कमेटी, पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एवं जिला के पदाधिकारियों की निगरानी में इसकी शुरुआत की गयी।
बैठक में केंद्रीय सचिव विश्वकर्मा ने कहा आजसू पार्टी को प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे गोमियां विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करना है। इसके लिए सदस्यता अभियान में तेजी के साथ काम करने का दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व मुखिया डालचंद महतो एवं आजसू के कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 406 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *