Advertisement

टैक्सजीवी है केंद्र सरकार-इफ्तेखार महमूद

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोमिया अंचल परिषद की बैठक 21 फरवरी को आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद (Bhakpa leadr iftekhar muhammad) ने केंद्र सरकार पर टैक्स जीवी होने का आरोप लगाया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक 21 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेता इफ्तेखार महमूद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ भारत के लिए पेट्रोल के दाम तय नहीं होता है, बल्कि सारे देशों के लिए एक ही मापदंड है। टैक्स जीवी केंद्र की मोदी सरकार बार-बार टैक्स बढ़ाकर पेट्रोल को महंगा कर रही है। भारत से पेट्रोल खरीदने वाला नेपाल 68 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल बेच रहा है। भारत में उसी पेट्रोल को 22 रूपये अधिक कीमत देकर खरीदना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तय होने के बाद भी अन्य देशों में पेट्रोल की दर कम है।
महमूद ने कहा कि एक देश, एक टैक्स का नारा देने वाले नरेन्द्र मोदी पेट्रोल को जीएसटी से बाहर रखकर देशवासियों के साथ धोखेबाजी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कभी भी देशभक्त नहीं रहे हैं। अंग्रेज राज में यह अंग्रेजो के प्रशंसक थे। अंग्रेज जाने के बाद अंग्रेजों वाला काम करने लगे। इस अवसर पर पार्टी के सदस्यों ने वर्ष 2021 के लिए अपनी पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण भी कराया। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के नेता मौजी लाल महतो ने किया तथा संचालन सहायक अंचल सचिव देव आनंद प्रजापति ने किया।
बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि गोमियां के अलावे प्रखंड के हर राजस्व गांव में सभा कर काला कृषि कानून, महंगाई, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारो पर भाजपा सरकारों द्वारा लगातार हमला तथा देश की अत्यंत चिंता जनक स्थति की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य मुकुंद शाह, गेंदों केवट, खुर्शीद आलम, पूर्व मुखिया मालती देवी, सरिता देवी, नीतू सिंह, सुरेश प्रजापति, अशरफ अंसारी, शाने रजा, इजराइल अंसारी, लाला गोप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *