Advertisement

गोमियां से श्रद्धालुओं का जत्था कुंभ स्नान के लिए रवाना

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) से श्रद्धालुओं का एक जत्था कुंभ स्नान के लिए रवाना हो गया। मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं को शुभकामनायें दी।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत से 20 फरवरी को भारत भ्रमण सोसाइटी बस द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था कुंभ स्नान एवं अन्य कई तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। पलिहारी गुरुडीह पंचायत एवं गोमिया पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से महिला पुरुष श्रद्धालु इस तीर्थ यात्रा में शामिल हुए। व्यवस्थापक आचार्य जगदीश पांडेय व शंकर पांडेय ने बताया कि तीर्थ भ्रमण विंध्याचल, प्रयागराज संगम, आगरा का ताजमहल, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, हरिद्वार में महाकुंभ स्नान, नैनी सारण, अयोध्या, बनारस में गंगा स्नान कर सभी तीर्थयात्री घर वापस होंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, किशोर वर्मन, विनय कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *