Advertisement

आभरलोड करने वाले वाहनो पर कार्रवाई करे प्रशासन-सुरेन्द्र

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। कोरोना काल के दौरान आटो- टोटो-बस आदि में तय सीट से आधे पैंसेजर बैठाने के एवज में दोगुना भाड़ा लेने का निर्णय आज भी बदस्तूर जारी है। जबकी आटो- टोटो-बस आदि में ठूंसकर पैसेंजर बैठाने का सिलसिला जोर पकड़ लिया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले समस्तीपुर जिला  कमिटी (Samastipur district Committee) सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह (Surendra Prasad Singh) नेेे कहा कि कोरोना काल में तय सीट से आधे पैसेंजर बैठाना था। इस वजह से भाड़ा दोगुना किया गया था। उन्होंने बताया कि ताजपुर से मुसरीघरारी का प्रति पैसेंजर 20 रूपये एवं मुसरीघरारी से समस्तीपुर का 20 रू० टेम्पू भाड़ा लिया जा रहा है जो अत्यधिक है। आज जब हरेक पैसेंजर वाहनों में ठूंसकर पैसेंजर बैठाया जाता है तो भाड़ा घटाया जाना चाहिए। लेकिन भाड़े में कोई कमी नहीं की जा रही है। इसे लेकर अधिकारी से पुलिस तक मौन है। यह यात्रियों के साथ अन्याय है।
भाकपा माले नेता सुरेन्द्र ने जिलाधिकारी से इस संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर भाड़ा तय कर इसे लागू कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन चलाने की धमकी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *