Advertisement

शतचंडी यज्ञ में शामिल हुए पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में न्यू माइनस में चल रहे शतचंडी यज्ञ में शामिल हुए पूर्व बीस सूत्री बोकारो जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक (Vice Precident Laxman nayak)। मौके पर लगभग आधा दर्जन भाजपा नेता सहित सैकड़ो श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
देवी दुर्गा मंदिर न्यू माइनस स्वागं गोमियां में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन लक्ष्मण नायक एवं भाजपा नेता सुरेंद्र राज ने देवी मंदिर व यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और गोमियां के रहिवासियों की मनोकामना पूर्ण करने की मंगल कामना की। मौके पर पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार पासवान, भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, रास बिहारी सिंह, गणेश सिंह, पुजारी परमानंद झा, आचार्य अवध किशोर दिवेदी, भोला सिंह, महेंद्र राजभर एवं पूजा कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *