Advertisement

कोनार डैम में छूटा लगभग 8 लाख मछली का बीजा

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में कोनार डैम स्थित जल संचय स्थल में लगभग आठ लाख मछली का बीजा छोड़ा गया। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को मिलेगी रोजगार।
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार की निगरानी में 18 फरवरी को कोनार डैम में लगभग 8 लाख मछली का बीजा छूटा। गोमिया प्रखंड के कोनार जल क्षेत्र चार हजार हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। मत्स्य पालन के उद्देश्य से यहाँ प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए का मछली का बीजा छोड़ा जाता है। जलाशय में अंगुलियों का संचयन किया जाता है। यहाँ 18 फरवरी को लगभग 8 लाख मत्स्य अंगुलियों को जीवित एवं स्वस्थ अवस्था में छोड़ा गया। जिसमें रेहू, कतला एवं मिर्गा मछलियों की संख्या अधिक थी। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मत्स्य उंगलियों को कोनार जलाशय में डाला गया।
मत्स्य अंगुलियों को कोनार डैम के जरकुंडा घाट में छोड़ा गया। मत्स्य पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में डैम के किनारे रहने वाले रहिवासियों को रोजगार मिलेगा और वे अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकेंगे। मौके पर जिप सदस्य बसंती देवी, मुखिया टुकन महतो, विधायक प्रतिनिधि डालचंद महतो, मत्स्य समिति अध्यक्ष धीरज लहरी, अशोक केवट, रोहित पटेल, भगवान दास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *