प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़/पेटरवार(बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के नेतृत्व में 18 फरवरी को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर (Shriram Temple) निर्माण के लिए निधि-संग्रह हेतु सघन अभियान जैनामोड़ मिश्रा साइड में चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय रहिवासियों ने बढ़ चढ़कर निधि संग्रह कार्य में सहयोग किया।
निधि संग्रह के अवसर पर भाजपा सह किसान नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर सहभगिता निभा रहे हैं। साथ हीं अपना सहयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा।जिसके तहत हम सभी घर-घर जाकर निधि संग्रह करेंगे। अभियान में मुख्य रूप से भाजयुमो बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, मुकेश सिंह, अरविंद ठाकुर, भास्कर अग्रवाल, कुश पांडेय, माधव झा, सुनील सिंह, बम शंकर सिंह, अंगद मिश्रा आदि सक्रिय रहे।
269 total views, 2 views today