Advertisement

राहु पूजा मनाने को लेकर पासवान चेतना मंच की बैठक


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में 7 फरवरी को नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग में राहु पूजा मनाने को लेकर पासवान समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता विनोद पासवान (Preside over Vinod pasvan) ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहु पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।
नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग में आयोजित पासवान चेतना मंच की बैठक 7 फरवरी को विनोद पासवान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन बद्री पासवान ने किया। पासवान चेतना मंच में बेरमो अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से पूजा करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र से आए गणमान्यों ने कहा कि राहु पूजा शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर सेवा सदन अस्पताल के निकट राहु पूजा स्थल का निरीक्षण भी किया गया। साथ हीं प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा करने के लिए पूजा कमेटी बनाकर सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में विशेष रूप से शिक्षा पर चर्चा की गई। शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने की बात एक स्वर में सभी ने कहा। मौके पर नरेंद्र कुमार, डोमन पासवान, चंदन पासवान, सूरज पासवान, महेंद्र पासवान, बंटी पासवान, भागीरथ पासवान आदि कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *