प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। देश के किसान संगठनों द्वारा आहुत 3 घंटे का भारत बंद 6 फरवरी को दुपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक पूरे झारखंड (Jharkhand) में विफल होते दिखा। अब जनता समझ गई है कि यह आंदोलन किसानों के हित में नहीं है,बल्कि यह आंदोलन राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों में चला गया है। यह कहना है भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह का।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के मुखिया राकेश टिकैत. (Headed Rakesh Ticket) और खालिस्तान समर्थक आंदोलनकारियों के हाथ में यह आंदोलन है,जो राष्ट्र को किसान आंदोलन के आड़ में विघटन के कगार पर ले जाने की सडयंत्र रच रहे हैं। आज सदन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी कहा है कि पारित तीनों कानून के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है। इसे काला कानून कहा जा रहा है। प्रतिपक्ष के सभी नेताओं से पूछना चाहूंगा कि इन कानूनो में आखिर काला है क्या? सिंह ने कहा कि अभी तक कोई भी नेता क्रमवार इसकी खामियों के बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे हैं, जबकि पंजाब सरकार ने कृषि पर राज्य- कर भी लगा रखा है।
![]()












Leave a Reply