Advertisement

तेनु-बोकारो नहर मरम्मती का कार्य जोरो पर

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो (Bokaro) स्टील इस्पात संयंत्र के एकमात्र नाहर तेनु बोकारो जो पिछले एक फरवरी से पानी सप्लाई बंद है। पानी बंद होने का मुख्य कारण नहर पूरी तरह जर्जर होना था। जिसको लेकर फिर से पानी सप्लाई आगामी 7 फरवरी को फिर से पानी सप्लाई चालू की जाएगी।
कनीय अभियंता पप्पू कुमार बाउरी (Junior engineer Pappu Kumar Bauri) एवं वन प्रमंडल तेनुघाट पितांबर कुमार यादव ने बताया कि तेनुघाट से बोकारो नहर के लिए काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हम लोगों को मात्र 6 दिन का समय मिला है। नहर मरम्मती का कार्य जोरो पर है। आज और कल तक के बीच में मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। नाहर सबसे ज्यादा तुपकाडीह से बोदरोटांड़ के बीच अत्यधिक जर्जर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *