Advertisement

तेनुघाट में प्रशिक्षण सह ब्लैक बेल्ट वितरण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) कराटे डू एसोसिएशन द्वारा तेनुघाट में प्रशिक्षण सह ब्लैक बेल्ट वितरण का आयोजन रांची से आए सिहान विमल आनंद नाग एवं विमल दिप लाल की उपस्थिति में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो (Gomian MLA Doctor Lambodar mahto) ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल विजेता कराटे खिलाड़ियों को स्वयं अपने हाथों से ग्रीन बेल्ट एवं ब्लैक बेल्ट प्रदान कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जिले में करा कर लोगों को आत्म सुरक्षा बल प्रदान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस कार्य को मेरे द्वारा आगे जो भी मदद की आवश्यकता होगा उसे मैं पूर्ण करने के लिए संकल्पित हूँ। जो भी सहयोग होगा आगे भी मैं बोकारो जिला कराटे एसोसिएशन को मदद करता रहूंगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बोकारो जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सचिव महादेव गोप का अथक प्रयास सफल बताया गया। इस मौके पर मिनहाज अंसारी, मिथुन चंद्रवंशी, सुरजीत सिंह, नकुल यादव, पंकज यादव, प्रियंका कुमारी, पायल कुमारी, श्याम किशोर महतो, पप्पू सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *