रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 11 सितंबर को हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में कुल 41 मामलों पर सुनवाई की गयी।
जानकारी के अनुसार लोक संवाद में डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
कई मामलों में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार सहित शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply