प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 3 अगस्त को अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता संघ के वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए महथा ने बताया कि बीते दिन संघ के सदस्य अधिवक्ता राजीव कुमार तिवारी एवं सुरेश राम के कार्य करने के बाद जब वापस घर जा रहे थे उस समय रास्ता में रोक कर मारपीट किया गया। उसकी भरपूर निंदा करते हैं और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सरकार से करते हैं।

संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि जब यह घटना हुई और जानकारी मिलने के बाद कथारा ओपी प्रभारी को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए संघ के सदस्य आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि आगे भी संघ के सदस्य यह निर्णय लेते हैं कि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे, जिसमें संघ के सभी सदस्य हमारे साथ हैं।
बैठक में संघ के सदस्य नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी के पक्ष में किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया।
बैठक में अधिवक्ता बासु कुमार डे, बद्री नारायण पोद्दार, चेतनानंद प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, सुरेश कुमार तिवारी, देव दत्त तिवारी, प्रशांत पाल, प्रसन्नजीत चटर्जी सहित अन्य दर्जनों अधिवक्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार तिवारी, सुरेश राम सहित अन्य कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply