Advertisement

आजसू द्वारा नावाडीह के गोनीयाटो में मनाया गया बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा-टिकैत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के गोनियाटो मोड़ में 9 जून को युवा आजसू पंचायत कमेटी द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नेता जितेंद्र महतो एवं संचालन कपिल तुरी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा आजसू के राज्य संयोजक सह बोकारो जिला प्रभारी टिकैत कुमार महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर सर्व प्रथम पुष्प अर्पित कर अगरबती दिखा कर प्रसाद चढ़ाया गया।

इस अवसर पर युवा आजसू नेता टिकैत कुमार महतो ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा, तभी झारखंड राज्यवासियों का कल्याण होगा और अबूआ दिशुम अबूआ राज की स्थापन हो सकेगा।

मौके पर फ़लेन्द्र महतो, मोहन नायक, मुकेश कुमार नायक, दामोदर विश्वकर्मा, जितेंद्र महतो, श्रवण कुमार, विशाल कुमार, दिनेश कुमार महतो, शैलेश कुमार, अशांत कुमार, विजय रविदास, रवि महतो, मिथुन महतो, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, बिपिन महतो, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *