Advertisement

भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष उषा चौहान ने जारी की मंडल कमिटी की नयी सूचि

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के निर्देश पर 9 जून को जिला के हद में साड़म मंडल अध्यक्ष उषा चौहान ने साड़म मंडल की नयी कमिटी की सूचि जारी की है।

मंडल अध्यक्षा चौहान ने बताया कि नयी मंडल कमिटी में उपाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, अटल हलधर तथा चंद्रशेखर झा, मंडल महामंत्री तारमेश्वर प्रसाद तथा संदीप प्रसाद, मंडल मंत्री दुलारी देवी, रंजीत ठाकुर, कमलेश प्रसाद तथा भोला यादव, मंडल कोषाध्यक्ष रोहित साव, सह कोषाध्यक्ष रोहित स्वर्णकार, मंडल कार्यालय मंत्री मुकेश नायक, मंडल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र चौबे, सह मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी को बनाया गया है।

मौके पर मंडल अध्यक्षा ने कहा कि नयी कमिटी के गठन से पार्टी विस्तार को बल मिलेगा, साथ हीं केंद्रीय नेतृत्व, राज्य नेतृत्व तथा जिला नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन करने में सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा पार्टी की सोंच को जन जन तक पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *