पेंशन अदालत में सुनी गयीं सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों की समस्या
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में 18 मई को त्रिपक्षीय कोयला खान भविष्य निधि समन्वय बैठक सह पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र सहित अन्य कोयला क्षेत्र के कामगारों ने अपनी समस्या रखी।
जानकारी के अनुसार पेंशन अदालत का उद्देश्य बीएंडके क्षेत्र से संबंधित सीएमपीएफ और पेंशन संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा करना था। मौके पर रिवाइज पीपीओ, न्यू सीएमपीएफ नंबर एलाटमेंट, विधवा पेंशन, नॉर्मल पेंशन, लेजर अपडेट, वीवी स्टेटमेंट टाइप पे जमा आदि के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर सीएमपीएफ रांची के असिस्टेंट कमीश्नर राजेश कुमार ने कहा कि कई पुराने पेंशन और सीएमपीएफ के केस आये हैं, इसका निष्पादन 15 से 30 दिनों के अंदर कर लिया जायेगा। बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार झा ने कहा कि हमारी जिम्मेवारी है कि सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन में किसी भी तरह का समस्या नहीं हो। इसके लिए मानव संसाधन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियो ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन और सीएमपीएफ का पैसा 10 -20 साल से रुका है। इससे कमीश्नर तथा अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मांग की गयी कि सेवानिवृत्ति के समय ही कर्मी की पेंशन का सेटलमेंट हो तथा सीएमपीएफ और ग्रेच्यूटी का पैसा मिले। कमीश्नर ने आश्वासन दिया तथा बताया कि सीएमपीएफ और पेंशन ऑफिस में वैसे कर्मियों का मामला भी उठाया गया जो सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं और मामला को लटका कर रखते हैं। वैसे कर्मी सुधार नहीं लाते हैं तो उनका स्थानांतरण किया जायेगा। यूनियन द्वारा मांग की गयी कि महंगाई को देखते हुए पेंशन राशि बढाया जाये।

मौके पर प्रवर्तन अधिकारी विकास चन्द्र सिंह, वरिष्ठ समाजिक सुरक्षा सदस्य सुयश वर्मा व सुशांक आनंद, बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा व सुजाता कुमारी के अलावा जिप सदस्य सह मजदूर नेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, सुशील सिंह, गणेश प्रसाद महतो, अनिल सिंह, राम निहोरा सिंह, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply