Advertisement

मजदूर समस्याओं के समाधान को ले लोजपा लेबर सेल ने की वरीय महाप्रबंधक से वार्ता

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। मजदुर समस्या सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर लोजपा (आर) मजदूर प्रकोष्ठ लेबर सेल जनशक्ति मजदूर सभा के प्रतिनिधियों की वार्ता 18 मई को डीवीसी बोकारो थर्मल के महाप्रबंधक एचआर के साथ प्रशासनिक भवन में हुई।

जानकारी मजदूर सभा के बोकारो जिलाध्यक्ष सुरज पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि बोकारो थर्मल प्लांट एवं प्लांट के बाहर में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र डीवीसी प्रबंधन को सौंपा गया था। वार्ता में महाप्रबंधक (एचआर) ए कुजूर ने सौंपे गए सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

कहा कि यहां मुख्य मांगो में डीवीसी बोकारो थर्मल में कार्यरत मजदूरों के सुविधा को सुचारू रूप से बहाल करने, डीवीसी प्रबंधन के अधीनस्थ कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान बैंक खाते में करने, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के दिशा निर्देश को शत प्रतिशत लागू कर स्थानीय विस्थापित बेरोजगार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को प्राथमिकता देते हुए प्लांट में रोजगार देने, डीवीसी सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त चिकित्सा, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं बहाल कर क्षेत्र का विकास करना शामिल है।

वार्ता में मुख्य रूप से विनोद कुमार पासवान, ऑल इंडिया एससी/एसटी, ओबीसी इंप्लॉई कॉर्डिनेशन कॉन्सिल बोकारो जिला महासचिव हरदीप तुरी, जिला उपाध्यक्ष, लोजपा आर लेबर सेल ओम प्रकाश पासवान, रामलाल पासवान, विनोद तुरी, इंदरलाल तुरी, रघु महतो, राजू राम, बंटी पासवान, छोटू पासवान आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *