राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) की ओर से 18 मई को बोकारो थर्मल में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा बोकारो थर्मल प्लांट गेट मुख्य सड़क में स्वच्छता रैली निकाल कर सफाई अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार सफाई अभियान की शुरुआत डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, महाप्रबंधक (एचआर) ए ए कुजूर, वरीय प्रबंधक पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक सुनील कुमार आदि अधिकारियों ने मुख्य सड़क में झाड़ू लगाकर आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों सहित कर्मचारियों, वर्करों एवं सीआईएसएफ जवानों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचारी ने स्वच्छता शपथ लेते हुए अपने घर, कार्यस्थल, गांव एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में अपना योगदान देने की बात कही। स्वच्छता पखवाड़ा के नोडल ऑफिसर मोहम्मद उमैर रशिद ने बताया कि पखवाड़े के दौरान प्लांट परिसर, डीवीसी कॉलोनियों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में स्वच्छता, हाइजीन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
![]()













Leave a Reply