एकेडमी ने पच्चास से अधिक छात्राओं के काटे नि:शुल्क बाल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के मेघदूत मार्केट फुसरो स्थित आर-लॉन्च सैलून एकेडमी फुसरो शाखा ने विद्यालय परिवार के आग्रह पर 18 मई को पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में एक शिविर लगाकर पच्चास से अधिक छात्राओं के बाल उनकी मांग के अनुरूप नि:शुल्क कटिंग किया।
बता दें कि इस अवसर पर विद्यालय कक्ष में आठ सेट कुर्सी लगी थी, जिसमें छात्राएं आराम से अपना बाल कटवा रही थी।संचालक पवन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रौशन कुमार ठाकुर, रजनी कर्मकार, राजा, सौमी, आर्यन, कृष्णा, इंदु, पूनम, जयवती, सिमरन, गुड़िया केशरी, आदित्य शर्मा, साहिल, संगीता आदि कारीगर बाल कटिंग कार्य में शामिल थे। मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, सजल कुमार मैती, कुसुमलता, तिलोचना, बंधन मरांडी, इम्तियाज अंसारी, शीला कुमारी, संगीता, रानी, प्रिंसी आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply