Advertisement

झारखंड+2 शिक्षक संघ बोकारो ने छोटी व् उसके माता-पिता को किया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड+2 शिक्षक संघ बोकारो जिला के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा कला संकाय में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छोटी कुमारी तथा उसके माता पिता को सम्मानित किया।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 18 मई को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के पीएमश्री क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय हरनाद की छात्रा छोटी कुमारी के खैराचातर स्थित आवास पहुंच कर छोटी समेत उसके माता-पिता को अंगवस्त्र, उपहार,फल, मिष्ठान, प्रशंसा पत्र आदि भेंटकर सम्मानित किया एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने छोटी की सफलता को मील का पत्थर करार दिया। जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने छोटी को राज्य के सभी छात्र – छात्राओं के लिए रोल मॉडल बनने पर अपार हर्ष प्रकट किया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने कहा कि छोटी कुमारी में देश एवं राज्य का सर्वोच्च पद एवं सम्मान प्राप्त करने की क्षमता है। संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो ने कहा कि न्यूनतम संसाधन में पल-बढ़ कर अधिकतम उपलब्धि हासिल कर छोटी ने इतिहास रच दिया है। सदस्य रुपेश कुमार महतो ने छोटी को शिक्षा प्राप्ति की दिशा में हर संभव मार्गदर्शन का भरोसा दिया।

इधर, संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों द्वारा राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को सम्मानित करने पर संघ के कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, उपाध्यक्ष दीपा पंकज लाटा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय, विद्यालय प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह एवं सदस्य इरशाद अख्तर ने हर्ष प्रकट किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *