विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। न्यायालय के आदेश के बाद गोमिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के साड़म में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई दो गवाहों की मौजूदगी में की गयी।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना कांड संख्या 23/22 से संबंधित एक मामले में 18 मई को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
गोमिया थाना पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2022 को थाना में अंकित कांड संख्या-23/22 धारा 188/120बी भादवि एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त बंगाली टोला साड़म रहिवासी चैतन्य डे की धर्मपत्नी डोली रानी डे के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की अधिपत्र प्राप्त हुआ था। आदेश के अनुपालन में 18 मई को अभियुक्त के घर से दो स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। गवाहों में 38 वर्षीय विजय कुमार डे और 42 वर्षीय राकेश डे उपस्थित थे।
कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में शामिल अधिकारीयों में थाना प्रभारी गोमिया प्रफुल्ल कुमार महतो, गोमिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित महिला-पुरुष सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply