Advertisement

पंचायत सचिवालयों में पंचायत दिवस आयोजन सुनिश्चित करें-डीपीआरओ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के जिला परिषद कॉन्फ्रेंस हॉल में 18 मई को जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद सफीक आलम ने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं कनीय अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जिले के सभी 249 पंचायत सचिवालयों को निर्धारित समय पर खोलने एवं बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक गुरुवार को पंचायत दिवस आयोजित करने तथा पंचायत कार्यकारिणी की बैठक नियमित रूप से कराने को कहा।

बैठक के दौरान पंचायत ज्ञान केंद्रों के सफल संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर पंचायत ज्ञान केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्रा एवं ग्रामीण इसका लाभ उठा सके।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड फंड से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत समिति सदस्यों की बैठक नियमित रूप से आयोजित कर विकास योजनाओं की गति बढ़ाने एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *