Advertisement

संगम महात्मय कथा को ले सबलपुर में तैयारी तेज, 26 को गंगा अवतरण पर लंगर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर क्षेत्र की पावन धरती सोनपुर के सबलपुर में संगम महात्मय एवं गंगा अवतरण कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसे लेकर 10 मई को सबलपुर कचहरी बाजार स्थित सेंट्रल इंग्लिश स्कूल परिसर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सबलपुर की चार पंचायतों, राहर दियर की तीन पंचायतों सहित सोनपुर और हाजीपुर (वैशाली) नगर के प्रबुद्ध जनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्ती टोला रहिवासी ​राम विनोद राय की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में लगभग 200 रहिवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कहा गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन दिवसीय कथा के दौरान निरंतर लंगर की व्यवस्था रहेगी। ​विशेष रूप से आगामी 26 मई को गंगा अवतरण दिवस के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा 5,000 से अधिक आगंतुकों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लंगर में मुख्य रूप से ​खीर-पूरी और सत्तू, श्रीराम खिचड़ी एवं ​दही-चूड़ा की व्यवस्था की जा रही है।

*​नेपाल और भारत के कोने-कोने से जुटेंगे श्रद्धालु और संत*
ज्ञात हो कि, ​इस आयोजन में न केवल देश भर से सैकड़ों संतों का समागम होगा, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि बाहर से आने वाले भक्तों को सबलपुर स्थित गंगा-नारायणी संगम का पवित्र जल और पावन मिट्टी भेंट स्वरूप दी जाएगी। साथ ही, आए हुए सभी संतों का विधिवत पैर पूजन किया जाएगा और उन्हें हरिहर क्षेत्र के प्रमुख मठ-मंदिरों एवं कौनहारा घाट का भ्रमण कराया जाएगा।
​बताया जाता है कि बैठक में प्रख्यात समाजसेवी और संवेदक अनिल शर्मा ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देते हुए घोषणा की कि उनके द्वारा संगम तट पर एक स्थाई तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को संगम तट तक पहुंचने में सुगमता हो।
​ बैठक का मार्गदर्शन हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार सिंह यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से ​कथावाचक संत सीता रामेश्वर दास, मुजफ्फरपुर से पधारे संत संजय दास, दिल्ली से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि कुमार, समाजसेवी अनिल कुमार शाह, दीपक राय, मिलन कुमार और महिला नेतृत्व के रूप में ललिता देवी की उपस्थिति रही। ​बैठक के अंत में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉफोटो -02

संगम महात्मय कथा को लेकर सबलपुर में तैयारी तेज, 26 मई को गंगा अवतरण पर सजेगा भव्य लंगर

​अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद म हरिहर क्षेत्र की पावन धरती सोनपुर के सबलपुर में ‘संगम महात्मय’ एवं ‘गंगा अवतरण’ कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार 10.05.2026 को सबलपुर कचहरी बाजार स्थित सेंट्रल इंग्लिश स्कूल के परिसर में एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सबलपुर की चार पंचायतों, राहर दियर की तीन पंचायतों सहित सोनपुर और हाजीपुर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, तीन दिनों तक चलेगा अटूट लंगर

सबलपुर पूर्वी पंचायत के हस्ती टोला निवासी राम विनोद राय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में करीब 200 लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन दिवसीय कथा के दौरान निरंतर लंगर की व्यवस्था रहेगी।

​विशेष रूप से 26 मई को ‘गंगा अवतरण दिवस’ के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा 5,000 से अधिक आगंतुकों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई है। लंगर में मुख्य रूप से खीर-पूरी और सत्तू श्रीराम खिचड़ी एवं दही-चूड़ा की व्यवस्था की जा रही है।

नेपाल और भारत के कोने-कोने से जुटेंगे श्रद्धालु और संत

इस आयोजन में न केवल देश भर से सैकड़ों संतों का समागम होगा, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि बाहर से आने वाले भक्तों को सबलपुर गंगा-नारायणी संगम का पवित्र जल और पावन मिट्टी भेंट स्वरूप दी जाएगी। साथ ही, आए हुए सभी संतों का विधिवत पैर पूजन किया जाएगा और उन्हें हरिहर क्षेत्र के प्रमुख मठ-मंदिरों एवं कौनहारा घाट का भ्रमण कराया जाएगा।

​स्थायी तोरण द्वार और मार्गदर्शिका की घोषणा

​प्रख्यात समाजसेवी और संवेदक अनिल शर्मा ने इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देते हुए घोषणा की कि उनके द्वारा संगम तट पर एक स्थाई तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, आगंतुकों की सुविधा के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को संगम तट तक पहुंचने में सुगमता हो।

​कार्यक्रम का मार्गदर्शन हिंदू जागरण के क्षेत्र संयोजक विनोद कुमार सिंह यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से
​कथा वाचक संत सीता रामेश्वर दास, मुजफ्फरपुर से पधारे संत संजय दास, दिल्ली से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि कुमार, समाजसेवी अनिल कुमार शाह, दीपक राय, मिलन कुमार और महिला नेतृत्व के रूप में ललिता देवी की उपस्थिति रही।
​बैठक के अंत में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन झा ने सभी आगत अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *