Advertisement

पत्रकार संगठन की बैठक में वरिष्ठ और उभरते पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया मीडियम एंड स्मॉल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक 10 मई को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि नए पत्रकारों को उनसे सीखने की प्रेरणा मिले। साथ ही बैठक में नए और उभरते पत्रकारों को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, बोकारो जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा, संरक्षक शैलेश चन्द्र, कार्यकारी अध्यक्ष बॉबी राज, उपाध्यक्ष जीवन सागर, पवन सिंह सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *