Advertisement

भाकपा माले राज्य सम्मेलन की सफलता को ले ताजपुर में चला कोष संग्रह अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 16 से 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर 10 मई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में कोष संग्रह अभियान चलाया गया।

भाकपा माले प्रखंड कमिटी ताजपुर के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम जनों से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी तथा जनसंघर्षों को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।

अभियान के दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने ताजपुर के रहिवासियों को सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी और तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी एवं जनसंगठनों के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. एजाज, संजीव कुमार राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मो. शकील, शाद तौहीदी, बस्साम तौहीदी, मो. रहमान, चांद बाबू समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *