जनादेश पीएम मोदी के नेतृत्व व् विकसित भारत के संकल्प पर जनता की जीत-रश्मी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक-अर्चना सिंह
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में संपन्न विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर झारखंड में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली गेट मे पहली बार 4 मई की संध्या भव्य जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, रश्मी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, रमेश स्वर्णकार आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर एक दूसरे मिठाई और मुडी खिलाकर जीत की बधाई दी। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महिला नेत्री अर्चना सिंह तथा रश्मी सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा की यह जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने इसे वैचारिक ऊर्जा और जनता के मजबूत समर्थन का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। उनके अनुसार इस जीत का सकारात्मक प्रभाव झारखंड सहित पूरे देश में देखने को मिलेगा। कहा कि यह सुशासन एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मौके पर टुनटुन तिवारी, धनेश्वर महतो, भाई प्रमोद सिंह, नितेश सिंह, दिनेश यादव, सरोजिनी दूबे, रामू तांती, चिंकू सिंह, अशोक मिश्रा, अनिल गुप्ता, नितेश सिंह, नवीन पांडेय, शिव लाल रविदास, तरूण चक्रवती, नवल किशोर सिंह, श्रीकान्त यादव, विकास सिंह, चंदन राम, मनोज रवानी, नितेश सिंह, मदन खुराना, छोटु रवानी, लाल मोहन महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply