रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देश के पांच राज्य पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में हुए विधान सभा चुनाव में तीन राज्यो में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत की खुशी में 4 मई को बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ में विजय जुलूस निकाला गया।
भारतीय जनता पार्टी जरीडीह प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में विजय जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया। कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान जय श्रीराम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के स्वर ध्वनी से पूरा क्षेत्र गुंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल मे 70 वर्षों के बाद भाजपा की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक जीत बताते कहा कि बंगाल में जंगल राज का खात्मा हुआ है। जूलूस में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा नेता मनोज ठाकुर, सुभाष चन्द्र महतो, जगतपति सिंह, सुनील मंडल, बिक्रम गोस्वामी, जयनरायण मरांडी, हिरालाल महतो, कमल किशोर सिंह, रामलाल महतो, मेघनाथ गोस्वामी, रंजीत महतो, शंकर रजक, केदार महतो, मनोज सिंह, राजेश सिंह, वकील कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply