Advertisement

सेंट ज़ेवियर्स में प्रतिभा व् रचनात्मकता का संगम, फैंसी ड्रेस व आइडल में छात्रों का जलवा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी जैव विविधता दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल बोकारो स्टील सिटी के ईको क्लब द्वारा 4 मई को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें नन्हें बच्चों ने जल, पृथ्वी, इंद्रधनुष और वर्षा जैसे प्रकृति के विभिन्न रूपों का सजीव प्रदर्शन कर उपस्थित गणमान्य जनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करना था। वहीं इंटरैक्ट क्लब द्वारा शिक्षिका समन्वयक चंद्रिमा रे के मार्गदर्शन में ज़ेवियर आइडल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। विजेताओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *