संवेदक की लापरवाही से सरकार के उद्देश्य व् आमजन के सपनो पर फिर रहा पानी-खान
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत ग्राम चटुआग स्थित डैम के पास बन रहे नव निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 4 मई को निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंसस खान ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य पिलिंत लेबल तक होकर रूका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी। विभाग और संवेदक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था, लेकिन पिछले एक माह से अधिक समय से विभाग और संवेदक ने निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ रखा है।
पंसस खान ने कहा है कि इसके निर्माण शुरू होने से पुरे इलाके में हर्ष का माहौल था। ग्रामीणों को लग रहा था कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पुर्ण होने से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर हो जाएगी। रहिवासियों को छोटी छोटी बिमारियों का ईलाज कराने के लिए दुर शहर जाना नहीं पड़ेगा। उनका उपचार यहीं हो जाएगा। परंतु, संवेदक की लापरवाही से सरकार के उद्देश्य पर पानी फिर रहा है, वहीं आमजन का सपना भी टुट रहा है। बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य को शुरू कराकर इसे जल्द पूरा करवाने की मांग पंसस अयुब खान ने लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार से की है।
![]()













Leave a Reply