Advertisement

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

ईश्वरीय कार्य से मनुष्य को धन, समृद्धि, स्थिरता व् सुरक्षा का संगम प्राप्त होता है-पांडेय

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन प्रधान कार्यालय परिसर में स्थित नव निर्मित मंदिर में 3 व 4 मई को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 3 मई को विधिवत शुभारंभ किया गया।

धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में सुबह 6 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कुसुम घाट से 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ प्रधान कार्यालय पहुंची, जहां स्थापित नवनिर्मित मंदिर में बनारस से आए पुरोहित आचार्य सच्चिदानंद तिवारी, आचार्य रत्नेश तिवारी तथा स्थानीय पुरोहितों के सानिध्य में अखंड यज्ञ प्रारंभ किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। मंदिर में खाटू श्याम बाबा, श्रीलक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण तथा मां मनसा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हेतु हवन, जागरण एवं पूजा-अर्चना जारी है। आयोजकों का प्रतिनिधित्व कर रहे मजदूर नेता रामा पांडेय ने बताया कि 4 मई को महाभोग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि ईश्वर का कार्य करने से मनुष्य को धन, समृद्धि, स्थिरता और सुरक्षा का दिव्य संगम, जीवन में भौतिक सुख के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति और सही निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त होती है। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *