Advertisement

फुसरो-अंगवाली ग्यारह हजार हाई टेंशन विद्युत तार की जर्जर स्थिति

बार-बार टूटे तार को जोड़ते परेशान हैं ग्रामीण, 39 घंटे बाद गांव में बिजली बहाल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 29 अप्रैल को अपराह्न तेज आंधी के साथ हुई जोरदार वर्षा ने बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित आसपास के इलाकों में रहिवासियों को काफी नुकसान पहुंचाया। साथ ही जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो से अंगवाली तक ले जाया गया ग्यारह हजार हाई वोल्ट विद्युत तार के कई स्थलों पर टूटने पूरे क्षेत्र को अंधेरे में डुबो दिया।

जानकारी के अनुसार फुसरो से अंगवाली गांव तक गई ग्यारह हजार बोल्ट की विद्युत तार इतना जर्जर हो चुका है कि वहां के ग्रामीण रहिवासी निजी स्तर पर टूटे तार को जोड़ते जोड़ते खुद टूट गये हैं। इसमें विद्युत विभाग का कोई सहयोग नहीं। अलवत्ता रहिवासियों को फुसरो में लाइन को कटवाने व चढ़ाने में काफी मशक्कत तथा काफी आर्थिक व्यय भी करना पड़ता है। अंगवाली के ग्रामीण निजी स्तर पर चंदा उगाही करते व टूटे तार जोड़ते हैं।

मालूम हो कि, बीते 30 अप्रैल को वर्षा व आंधी के दौरान कई जगह टूटे ग्यारह हजार क्षमता विद्युत तार को जोड़वाकर 2 मई की शाम साढ़े छह बजे 39 घंटे बाद गांव में बिजली बहाल करने में ग्रामीण रहिवासियों कामयाबी मिली है। अपना कीमती समय निकालकर बिजली बहाल में योगदान देने वालों में संबंधित पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, राजकुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल, नीतीश, बिट्टू मिश्रा, देवब्रत जायसवाल, बरुण मिश्रा, उज्वल मिश्रा, अमित मिश्रा, संतन कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, अनिल मिश्रा, मिथिलेश सिंह, उत्तम मिश्रा, शिवकुमार चटर्जी, गौतम पाल, प्रेम सोनी, संतन मिश्रा, रोमी जायसवाल सहित कई ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *