एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल की महिला समूह अर्पिता महिला मंडल द्वारा 2 मई को बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार के समक्ष पनशाला का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन सीसीएल कथारा क्षेत्र महिला समूह की अध्यक्षा अर्पणा सिंह ने विधिवत छोटी बच्ची प्रीति को गुड़-चना, खीरा-तरबूज, छाछ तथा ओआरएस का पैकेट देकर की। इस अवसर पर महिला समूह अध्यक्षा अर्पणा सिंह ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी में इंसान सहित पशु-पक्षियों को भी गर्मी से राहत के लिए जल की आवश्यकता होती हैं। ऐसे में प्यासे राहगीरों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम हैं। उन्होंने कहा कि यह पनशाला जबतक लू का थपेड़ा चलेगा, तबतक सक्रिय रूप से जरूरतमंदो की सेवा करता रहेगा।

मौके पर महिला समूह सदस्या मंजु सिंह, शुक्ला दत्ता, प्रीति सेनगुप्ता, रेणु कुमार, अनीता सिंह, रेणुका पासवान, सीमा सिंह, पिंकी मजूमदार तथा सुमित्रा राम, क्षेत्र के विभागाध्यक्ष सर्वेक्षण डीके मजूमदार, क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष सीएसआर अनुराग कुमार, महाप्रबंधक कार्यालय की महिला कर्मी मालो देवी, नूतन कुमारी, गृह रक्षा वाहिनी के सरस्वती हांसदा, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, हेमंत किस्कू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply