Advertisement

जमसं महामंत्री ने किया यूनियन के कथारा क्षेत्रीय कमिटी को भंग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय ट्रेड यूनियन हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने 30 अप्रैल को पत्र जारी कर यूनियन के बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय कमिटी को भंग कर दिया है।

ज्ञात हो कि बीते एक वर्ष से कथारा क्षेत्र में क्षेत्रीय कमिटी में उपजे आपसी अंदरूनी विवाद को लेकर कई बार सुलह सफाई को लेकर बैठके की गयी। बावजूद इसके यूनियन को दो पदाधिकारी सुलह करने के पक्ष में नहीं दिखे इसे लेकर महामंत्री ने अंततः क्षेत्रीय कमिटी को भंग कर दिया है।

इस बावत यूनियन के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कामोद प्रसाद ने पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे संबंधित सूचना महामंत्री के माध्यम से सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन सहित बोकारो जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय श्रमायुक्त (केंद्रीय) धनबाद, सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय) हजारीबाग, सीसीएल कथारा क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी, थाना प्रभारी बोकारो थर्मल, जमसं केंद्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह फौजी, सीसीएल रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह, रीजनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष कामोद प्रसाद, क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल व् परियोजना शाखा के अध्यक्ष, सचिवों को प्रेषित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *