Advertisement

भाकपा माले का 12वां राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जनसंपर्क अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। वाम दल भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में 12वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में 30 अप्रैल को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं लाल झंडे के साथ आमजनों से सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी 16 से 18 मई को दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला राज्य सम्मेलन संगठन की मजबूती और जन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तय करेगा। जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने रहिवासियों से न्याय, अधिकार और जनहित के सवालों पर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मजदूर, किसान, छात्र-नौजवान और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही भाजपा के बुलडोजर राज के खिलाफ व्यापक प्रतिरोध खड़ा किया जाएगा।

जनसंपर्क कार्यक्रम में माले नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, मो. कयूम, मो. शाद, सूरज कुमार, बिरजू कुमार, जीतेंद्र सहनी, मो. शकील, बसाम तौहीदी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *