राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों का दसवीं बोर्ड तथा बारहवीं में परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यालय के शिक्षकों तथा छात्रों में हर्ष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार दसवीं की परीक्षा में विद्यालय के छात्र सागर कुमार ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही 94.4 प्रतिशत अंक के साथ सामर्थ्य साक्ष्य दूसरे एवं 90.4 प्रतिशत अंक लाकर सन्नी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि, दीक्षा कुमारी चौथे स्थान एवं शाइस्ता प्रवीण पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।

इसी प्रकार कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल में बारहवीं साइंस परिक्षा में तस्मीन परवीन 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। वही 92.25 प्रतिशत अंक लाकर हर्षिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही बारहवीं कॉमर्स में अर्चना कुमारी 75.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स में प्रथम रही, जबकि दिव्यानी पटेल 74.75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि आर्ट्स में एंजेल ग्रेसी लकड़ा 69.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सुजल कुमार द्वितीय स्थान में रहा।विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। बेहतर परीक्षा परिणाम आने से हर्षित विद्यालय के प्राचार्या सिस्टर डेलिया एसी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![]()













Leave a Reply