Advertisement

वज्रपात से मचान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे रहिवासी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरईकलां पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव के फगुवाजारा टोला में 30 अप्रैल को अचानक आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय रहिवासी नरेश महतो के मचान (फूस/खपरैल से बना ढांचा) पर वज्रपात से उसमें आग लग गई।

आग लगते ही आसपास के रहिवासियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक मचान का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
गनीमत रही कि वज्रपात की घटना के समय मचान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिसके बाद आग भड़क उठी। स्थानीय रहिवासियों ने जिला एवं प्रखंड प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में रहिवासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *