अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में शिक्षक कॉलोनी सोनपुर स्थित सांसद संपर्क केंद्र में 30 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ‘बबलू’ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बिहार कैबिनेट द्वारा सारण क्षेत्र की दो महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि सारण के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निरंतर प्रयासों और राज्य सरकार के समन्वय से दो महत्वपूर्ण पथों के स्वरूप में बदलाव करते हुए उन्हें नई पहचान दी गई है। कहा गया कि पूर्व में प्रस्तावित बाकरपुर–डुमरिया घाट पथ को अब नारायणी पथ के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह कोनहुआ से गोपालगंज तक एक्सप्रेस-वे स्तर की सड़क होगी। कहा गया कि इसके अलावा उत्तरी गंगा पथ को अब गंगा-अम्बिका भवानी पथ के नाम से जाना जाएगा, जो नारायणी तट से आमी मंदिर तक विस्तृत होगा। बैठक में भाजपा सारण जिला मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि भवानी पथ के माध्यम से गंगा रिवर फ्रंट के समग्र विकास की परिकल्पना साकार होगी। वहीं, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने इन परियोजनाओं को सोनपुर के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा और महामंत्री अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि ये सड़कें केवल बुनियादी ढांचा मात्र नहीं, बल्कि उत्तर बिहार के विकास का नया मानक स्थापित करेंगी।
दूसरी तरफ बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट आदि ने इन जनहितकारी निर्णयों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी और सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह का आभार प्रकट किया। कहा कि इन योजनाओं से सोनपुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएगी।
कार्यकर्ताओं का सामूहिक स्वर जश्न और उपस्थिति
सांसद के सार्थक प्रयास और राज्य सरकार के इस निर्णय की खुशी में बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से समाजसेवी राजीव मुनमुन, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, धनंजय सिंह, राजन कुमार दास, लालबाबू पटेल, केदार गुप्ता, गायक अशोकजी, चन्दन कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सोनू सिंह, अधीर कुमार, हर्षवर्धन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply