तेनुघाट के अधिवक्ताओं ने भी लिया मतदान में भाग, किया मतदान
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में 12 मार्च को पूरे झारखंड के अधिवक्ताओं द्वारा मतदान किया गया। जिसमें बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य भी सदस्य के मत में अपना-अपना मतदान किया।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट अधिवक्ता संघ के कुल 322 मतदाताओं में से 265 मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि 57 मतदाता मतदान डालने नहीं पहुंच पाए। बताते चले की पिछले लगभग एक माह से बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए झारखंड के अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर निवेदन कर रहे थे।
उसी में तेनुघाट के अधिवक्ता गण के पास सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए पहुंच रहे थे। उसी में स्थानीय अधिवक्ता वकील महतो जो चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, भी अपने पक्ष में मतदान के लिए तेनुघाट अधिवक्ताओं से अनुरोध किए थे। साथ ही 12 मार्च की सुबह से ही वे तेनुघाट में मतदाताओं से मुलाकात भी किए थे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कार्य किया गया। जिसके लिए पांच बूथ बनाए गए थे। जिसमें सभी अधिवक्ता मतदान पत्र पर अपना अपना मत डालकर बक्सा में डाल दिए।
मतदान कार्य को सफल बनाने में रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शैलेश कुमार मतदान पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे, वहीं पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा के साथ उनके सहयोगी में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, जगदीश मिस्त्री, डीएन तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, राकेश कुमार, निरंजन महतो एवं सोम प्रकाश डे उपस्थित थे।
मतदान शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटी को सील कर मतदान पदाधिकारी शैलेश कुमार रांची लेकर चले गए। वहीं चुनाव अधिवक्ता संघ के नए भवन में संपन्न हुआ, जहां सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था। पूरे चुनाव में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही थी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की गयी।
![]()













Leave a Reply