Advertisement

व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 12 मार्च को दी। उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक लगभग 8,168 मामलों का निष्पादन एवं लगभग 21 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वे खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यहां कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *