रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के कांड्रा स्थित गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज टेक्निकल कैंपस में कॉलेज के निदेशक आवास पर 12 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सिटी कॉलेज के प्रोफेसरों, गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इफ्तार पार्टी कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। वहीं कॉलेज के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि इफ्तार पार्टी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है तथा रहिवासी एक-दूसरे के और करीब आते हैं।
इस अवसर पर पल्लवी प्रसाद ने कहा कि इफ्तार पार्टी केवल रोजा खोलने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के अमन पसंद जब एक साथ बैठकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम में शामिल गणमान्य जनों ने इस पहल के लिए कॉलेज प्रबंधन और निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरुहार की सराहना की। माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा।
![]()













Leave a Reply