रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिल्ली साड़म में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव में 12 मार्च को झामुमो युवा मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष बिनय कपूर शामिल हुए।
इस अवसर पर झामुमो नेता ने सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के रहिवासी श्रद्धालूगण मौजूद थे। उपस्थित जनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्साह के साथ सरहुल पर्व मनाया गया।
इस दौरान झामुमो युवा नेता बिनय कपूर ने कहा कि सरहुल प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें प्रकृति की रक्षा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा देती हैं, जिसे हम सभी को अपनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। सरहुल पूजा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। मौके पर कई गणमान्य व् ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply